
htअलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महंत डॉ० पूजा शकुन पांडे ने किया हिंदू न्याय विधान का विमोचन, हिंदू न्याय पीठ की पहली न्यायाधीश है पूजा शकुन पांडे, अलीगढ़ में हिंदू न्याय पीठ का बना केंद्र बिंदु, सरिया अदालतों के विरोध में की जा रही है हिंदू न्याय पीठ स्थापना, गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के खिलाफ उगल जमकर जहर, गांधी को बताया धूत।
देश मे सरिया अदालतों के विरोध में हिन्दुमहासभा ने हिन्दू न्याय पीठ के तहत आज हिन्दू न्याय विधान का विमोचन किया, इस दौरान हिन्दू न्याय पीठ की पहली न्यायाधीश डॉ० पूजा शकुन पांडे ने सपथ ली, और हिन्दू न्याय विधान में दिए गए बिंदुओं पर भी ध्यान आकर्षित किया, पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि जिस तरह से देश मे सरिया अदालतें चल रही हैं, उनको बंद कराने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना की गई और आज हिन्दू न्याय विधान का विमोचन किया गया, जो कि देश के कानून के तहत ही चलेगा, वहीं कहा कि हमारे देश की न्यायालय पर लाखों की तादात में मुकदमे पेंडिंग पड़े हुए हैं, हिन्दू न्याय पीठ खुलने से उनको भी राहत मिलेगी, आगे कहा कि हिन्दू न्याय विधान का विमोचन आज गाँधी जयंती के दिन इस बजह से निश्चय किया गया, क्योंकि गाँधी ने देश का विभाजन कराया था, एससीएसटी जैसे कानून को लाये थे, जिसने देश को जातिगत बांट दिया, गया गांधी जयंती पर ही हिन्दू महासभा की राष्ट्र सचिव/हिन्दू न्याय पीठ की न्यायाधीश ने जमकर कोशते हुए धूत बताया, और नाथूराम गोडसे का समर्थन किया।