Bigg Boss 12: अनूप और जसलीन के रिश्ते में आई दरार, जसलीन की आंखों में आंसू

बिग बॉस सीजन 12 की शुरूआत से ही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी सुर्खियों में रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस जोड़ी के कारण बिग बॉस 12 को और ज्यादा टीआरपी हासिल हुई है क्योंकि इन दोनों के लव अफेयर के बारे में इसी शो की शुरूआत में खुलासा किया गया था। अभी तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन बिग बॉस के घर में अनूप और जसलीन के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है।