बाँदा पुलिस को बड़ी सफलता 22 तमंचे व शस्त्र बनाने के सामान के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बाँदा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 तमंचे व शस्त्र बनाने के सामान के साथ एक अभियुक्त को ग्रिफ्तार किया है। वहीं एक और व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया।

वीओ- मुखबिर की सूचना पर बबेरू थाने की पुलिस ने अपनी टीम के साथ बिसंडा थाने के पल्हरी गांव के पास एक मकान में छापा मारा। पुलिस को देखते ही राकेश कुमार नाम का सख्स मौके से भाग गया। पुलिस ने देवपाल निषाद नाम के व्यक्ति को ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 315 बोर के 19 तमंचे, 12 बोर के 3 तमंचे, एक आधा बने तमंचे के साथ असलहा बनाने का सामान प्राप्त हुआ है। अपर पुलिस अधिछक एल बीके पाल ने बताया कि देवपाल निषाद पहले भी एक बार पुलिस की पकड़ में आते आते भाग गया था। तब से मुखबिर द्वारा इस पर नजर रखी जा रही थी। भारी मात्रा में बरामद असलहों के पीछे किसी साजिस की असंका की भी पुलिस जांच कर रही है।