
HT- अलीगढ़ में समाजवादी सेकुलर मोर्चा पार्टी ने बढ़ाया कदम, यहां भी पार्टी और हुई मजबूत, अखिलेश यादव से नाराज 48 वर्ष पुराने वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सपा छोड़कर सेकुलर पार्टी का थामा दामन, अखिलेश यादव पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फोन न उठाने और न मिलने से नाराज जैसी तमाम आरोप लगाकर छोड़ा सपा का दामन।

एक तरफ जहां 2019 के चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां मोदी को हराने के लिए गठबंधन के गठजोड़ में लगी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी का राजनीतिक किला ढहता हुआ चला जा रहा है, क्योंकि जब से शिवपाल सिंह यादव ने अपनी नई पार्टी समाजवादी सेकुलर मोर्चा खोला है तब से लगातार प्रदेश के हर जिले में शिवपाल सिंह यादव को समर्थन करने वाले 5 से 6 सदी पुराने पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी छोड़ कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में आज अलीगढ़ में 48 वर्ष पुराने वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह कहकर समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ दिया की अखिलेश यादव किसी की सुनते नहीं है और ना ही फोन उठाते हैं जिससे नाराज करीब 8 पदाधिकारियों मैं आज समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थाम लिया है आपको बता दें यह आठ पदाधिकारी सिर्फ आठ नहीं है बल्कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले हजारिया कार्यकर्ताओं का गठजोड़ है जो आज समाजवादी पार्टी को छोड़कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा में शामिल हो गया है।