जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा बस्ती में पांच लोगों की मौत हो गई है। पांच मौतों के पीछे जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। बस्ती के लोगों के मुताबिक लोगों ने शनिवार को देसी शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद  लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी रात भर में चार की मौत हो गई, एक की  मौत सुबह अस्पताल में होने की बात बताई जा रही है। इसी थाना क्षेत्र में मुख्‍यमंत्री आवास भी है।राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा बस्ती में पांच लोगों की मौत हो गई है। पांच मौतों के पीछे जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। बस्ती के लोगों के मुताबिक लोगों ने शनिवार को देसी शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद  लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी रात भर में चार की मौत हो गई, एक की  मौत सुबह अस्पताल में होने की बात बताई जा रही है। इसी थाना क्षेत्र में मुख्‍यमंत्री आवास भी है।     मरनेवालों में पिंटू ठाकुर , अशोक मिर्धा, विजय मिर्धा, बिल्लू मिर्धा और पारष ठाकुर शामिल हैं। बताया गया कि विजय मिर्धा नगर निगम की ओर से यहां सफाई के लिए लगाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।जहरीली शराब से गत वर्ष सितंबर की शुरुआत में 22 मौतें हुईं थी। इस वर्ष भी सितंबर के अंत मे यह हादसा हुआ। अभी एक माह पूर्व ही जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड प्रह्लाद सिंधिया को सुखदेवनगर थाने में दर्ज एक मामले में सजा हुई है।   तब जहरीली शराब ने लील ली थीं 22 जिंदगियां, रातोंरात उजड़ गए थे कई परिवार, काल का महीना था सितंबर ... यह भी पढ़ें    रांची के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आने और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिलते हुए प्रशासनिक महकमा में बदहवासी देखी जा रही है। एक ही बस्ती के 5 लोगों की मौत के बाद इलाके में भी दहशत का आलम है। कई परिवार डरे हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर डीसी राय म‍हिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्‍ता भी पहुंचे हैं।  उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पांच लोगों की मौत हुई है। जिनके बॉडी को पोस्टमाटर्म के लिए रिम्स भेजा गया है। पूरे इलाके में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जायेगा, ताकि बचे हुए लोगों का सही से इलाज हो सके। एसएसपी अनीश गुप्‍ता ने बताया कि गांव के सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। ताकि अन्य लोगों की जिंदगी बच सके।   इस कार का नंबर है 8055, माल‍िक ने लिख रखा था 'बॉस'... यह भी पढ़ें   मरनेवालों में विजय मिर्धा मुख्यमंत्री आवास में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी था। मृतक विजय के बेटे अविनाश मिर्धा ने बताया कि उन्‍हें कल सुबह से उल्टी होने लगी थी। पहले सदर अस्पताल ले गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले गया। जहां इलाज के क्रम में रात में उसकी मौत हो गई। एक मृतक अशोक मिर्धा भी मुख्यमंत्री आवास में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी था।   सावधान हो जाइए! मोबाइल नंबर वेरिफ‍िकेशन के नाम पर खातों से लाखों उड़ा रहे साइबर अपराधी यह भी पढ़ें जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतकों का बॉडी को पोस्टमाटर्म के लिए श्मशान से उठाया। इससे पूर्व बॉडी को जलाने के लिए परिजन श्मशान लेकर आये थे। मिर्धा घाट से 2 बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।       गर्भावस्था में मां रखे विशेष ध्यान, पैदा होगा स्वस्थ और संस्कारी बच्चा यह भी पढ़ें हातमा बस्ती से सभी शवों को पुलिस सुरक्षा में पोर्स्‍टमाटम के लिए रिम्‍स भेजा जा रहा है। सिटी एसपी अमन कुमार, मजिस्ट्रेट धनंजय कुमार, लालपुर इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इस घटनाक्रम में दो लोग रिम्स में अभी भी इलाजरत हैं। शराब सप्लाई की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में जांच होगी।  हातमा बस्ती में डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर मेडिकल कैम्प लगाया गया है। हातमा बस्ती में पांच लोगों की मौत के बाद एक्टिव हुई उत्पाद विभाग की टीम नकली शराब पकड़ने में जुट गई है। पूरे इलाके में पुलिस जांच अभियान चला रही है। यहां के बच्चन, विनोद मिर्धा और द्वारिका मिर्धा की जांच की गई है।

मरनेवालों में पिंटू ठाकुर , अशोक मिर्धा, विजय मिर्धा, बिल्लू मिर्धा और पारष ठाकुर शामिल हैं। बताया गया कि विजय मिर्धा नगर निगम की ओर से यहां सफाई के लिए लगाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।जहरीली शराब से गत वर्ष सितंबर की शुरुआत में 22 मौतें हुईं थी। इस वर्ष भी सितंबर के अंत मे यह हादसा हुआ। अभी एक माह पूर्व ही जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड प्रह्लाद सिंधिया को सुखदेवनगर थाने में दर्ज एक मामले में सजा हुई है।

रांची के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आने और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिलते हुए प्रशासनिक महकमा में बदहवासी देखी जा रही है। एक ही बस्ती के 5 लोगों की मौत के बाद इलाके में भी दहशत का आलम है। कई परिवार डरे हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर डीसी राय म‍हिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्‍ता भी पहुंचे हैं।

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पांच लोगों की मौत हुई है। जिनके बॉडी को पोस्टमाटर्म के लिए रिम्स भेजा गया है। पूरे इलाके में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जायेगा, ताकि बचे हुए लोगों का सही से इलाज हो सके। एसएसपी अनीश गुप्‍ता ने बताया कि गांव के सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। ताकि अन्य लोगों की जिंदगी बच सके।

मरनेवालों में विजय मिर्धा मुख्यमंत्री आवास में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी था। मृतक विजय के बेटे अविनाश मिर्धा ने बताया कि उन्‍हें कल सुबह से उल्टी होने लगी थी। पहले सदर अस्पताल ले गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले गया। जहां इलाज के क्रम में रात में उसकी मौत हो गई। एक मृतक अशोक मिर्धा भी मुख्यमंत्री आवास में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारी था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतकों का बॉडी को पोस्टमाटर्म के लिए श्मशान से उठाया। इससे पूर्व बॉडी को जलाने के लिए परिजन श्मशान लेकर आये थे। मिर्धा घाट से 2 बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

हातमा बस्ती से सभी शवों को पुलिस सुरक्षा में पोर्स्‍टमाटम के लिए रिम्‍स भेजा जा रहा है। सिटी एसपी अमन कुमार, मजिस्ट्रेट धनंजय कुमार, लालपुर इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इस घटनाक्रम में दो लोग रिम्स में अभी भी इलाजरत हैं। शराब सप्लाई की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में जांच होगी।

हातमा बस्ती में डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर मेडिकल कैम्प लगाया गया है। हातमा बस्ती में पांच लोगों की मौत के बाद एक्टिव हुई उत्पाद विभाग की टीम नकली शराब पकड़ने में जुट गई है। पूरे इलाके में पुलिस जांच अभियान चला रही है। यहां के बच्चन, विनोद मिर्धा और द्वारिका मिर्धा की जांच की गई है।