गांव की बेटी ने लिखा स्वच्छता पर पत्र, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित

राजधानी से 400 किलोमीटर दूर वाड्रफ नगर की बिटिया सीमा ने अपने गांव की स्वच्छता की पूरी कहानी पोस्टकार्ड में लिखकर पीएम मोदी को भेजी। स्वच्छ लेखन और पूरे गांव के दर्शन कराती सीमा की बातें इतनी मनमोहक थीं कि अब गांधी जयंती के अवसर पर खुद प्रधानमंत्री मोदी सीमा को पुरस्कार देंगे।राजधानी से 400 किलोमीटर दूर वाड्रफ नगर की बिटिया सीमा ने अपने गांव की स्वच्छता की पूरी कहानी पोस्टकार्ड में लिखकर पीएम मोदी को भेजी। स्वच्छ लेखन और पूरे गांव के दर्शन कराती सीमा की बातें इतनी मनमोहक थीं कि अब गांधी जयंती के अवसर पर खुद प्रधानमंत्री मोदी सीमा को पुरस्कार देंगे।  ADVERTISING  inRead invented by Teads दरअसल देशभर के सभी विद्यालयों में छात्रों से प्रधानमंत्री के नाम पत्र मगवाएं गए थे, जिसमें प्रदेश में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पांच छात्र- छात्राओं के पत्र पीएमओ कार्यालय भेजे गए। इसमें सीमा के पत्र ने देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।   पत्रकार सुशील पाठक हत्या मामले में रिश्वत के आरोप से सीबीआई अधिकारी दोषमुक्त यह भी पढ़ें  पत्र में ये थीं बातें   प्रधानमंत्री जी, प्रणाम, मैं कुमारी सीमा कक्षा सातवीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर में पढ़ती हूं। मैं आपके स्वच्छता अभियान से प्रभावित हूं। स्वच्छता के कारण आज मैं, मेरे परिवार वाले व आसपास के लोग कम बीमार पड़ते हैं। हम अपने विद्यालय में फलों के बीज नष्ट करने के बजाय उन्हें सुखाकर रखते हैं। बरसात होने पर विद्यालय परिसर के आसपास उगाते हैं। इसके कारण हमारा विद्यालय हर-भरा हो गया है। हमें शुद्ध हवा मिलती है। मैं घर जाती हूं तो आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के बारे में बताती हूं। इस काम को मैं जीवन भर करूंगी। - आपकी बेटी कुमारी सीमा   VIDEO : अगले सत्र से पखांजूर में शुरू होगा नया कृषि महाविद्यालय यह भी पढ़ें    प्रधानमंत्री को पत्र की प्रतियोगिता प्रदेश भर में आयोजित की गई थी, जिसमें पांच पत्र पीएमओ भेजे गए। इसमें वाड्रफनगर की छात्रा सीमा को देश भर में द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने पत्र भेजा है। छात्रा और उसकी मां शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी छात्रा को पुरस्कृत करेंगे।

दरअसल देशभर के सभी विद्यालयों में छात्रों से प्रधानमंत्री के नाम पत्र मगवाएं गए थे, जिसमें प्रदेश में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पांच छात्र- छात्राओं के पत्र पीएमओ कार्यालय भेजे गए। इसमें सीमा के पत्र ने देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पत्र में ये थीं बातें

प्रधानमंत्री जी, प्रणाम, मैं कुमारी सीमा कक्षा सातवीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर में पढ़ती हूं। मैं आपके स्वच्छता अभियान से प्रभावित हूं। स्वच्छता के कारण आज मैं, मेरे परिवार वाले व आसपास के लोग कम बीमार पड़ते हैं। हम अपने विद्यालय में फलों के बीज नष्ट करने के बजाय उन्हें सुखाकर रखते हैं। बरसात होने पर विद्यालय परिसर के आसपास उगाते हैं। इसके कारण हमारा विद्यालय हर-भरा हो गया है। हमें शुद्ध हवा मिलती है। मैं घर जाती हूं तो आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के बारे में बताती हूं। इस काम को मैं जीवन भर करूंगी। 

प्रधानमंत्री को पत्र की प्रतियोगिता प्रदेश भर में आयोजित की गई थी, जिसमें पांच पत्र पीएमओ भेजे गए। इसमें वाड्रफनगर की छात्रा सीमा को देश भर में द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने पत्र भेजा है। छात्रा और उसकी मां शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी छात्रा को पुरस्कृत करेंगे।