सुखपाल सिंह खैहरा बोले घोटाले उजागर करने के बाद सरकार से कार्रवाई भी करवाएं सिद्धू

आम आदमी पार्टी के बागी नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सरकार पर वार किया है। उन्होंने कहा नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटालों को उजागर किया है। सिद्धू ने पहले भी कई घोटालों से पर्दाफाश किया है। सरकार घोटाले करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिद्धू को चाहिए कि वे सरकार से कार्रवाई भी करवाएं। खैहरा गांव खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने आए थे।आम आदमी पार्टी के बागी नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सरकार पर वार किया है। उन्होंने कहा नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटालों को उजागर किया है। सिद्धू ने पहले भी कई घोटालों से पर्दाफाश किया है। सरकार घोटाले करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिद्धू को चाहिए कि वे सरकार से कार्रवाई भी करवाएं। खैहरा गांव खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने आए थे।   खैहरा ने कहा कि पंजाब की लीडरशिप दिल्ली के नेताओं से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन एजेंडा पंजाब को अधिकार देने का ही रहेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे टैक्स कम करें। करतारपुर साहिब के रास्ते का मामला पार्टी से ऊपर उठकर मिलकर खुलवाना चाहिए।  इमरान खान की प्रशंसा की  खैहरा ने कहा कि पाकिस्तान के नए वजीर इमरान खान ने जनता के हक में जो फैसला लिया है वे सराहनीय है। वीआइपी कल्चर खत्म कर सरकारी खर्च कम करना चाहिए। इमरान ने कई एकड़ में फैली रिहायश की बजाए एक छोटी रिहायश को चुना है। यह लोगों के टैक्स को सही इस्तेमाल करने के लिए बड़ा कदम है।

खैहरा ने कहा कि पंजाब की लीडरशिप दिल्ली के नेताओं से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन एजेंडा पंजाब को अधिकार देने का ही रहेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे टैक्स कम करें। करतारपुर साहिब के रास्ते का मामला पार्टी से ऊपर उठकर मिलकर खुलवाना चाहिए।

इमरान खान की प्रशंसा की

खैहरा ने कहा कि पाकिस्तान के नए वजीर इमरान खान ने जनता के हक में जो फैसला लिया है वे सराहनीय है। वीआइपी कल्चर खत्म कर सरकारी खर्च कम करना चाहिए। इमरान ने कई एकड़ में फैली रिहायश की बजाए एक छोटी रिहायश को चुना है। यह लोगों के टैक्स को सही इस्तेमाल करने के लिए बड़ा कदम है।