जीजा के कारण टूट सकता है सलमान से उनकी बहन का रिश्ता

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा को बॉलीवुड में ला रहे हैं. आयुष फिल्म ‘लवयात्री’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ वरिना हुसैन नजर आएंगी और वरिना भी लवयात्री के जरिए ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं. ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स के बैनर तले बन रहीं है. इन दिनों बड़े ही जोरो-शोरो से इस फिल्म का निर्माण चल रहा है लेकिन सलमान इस प्रमोशन में कुछ ज्यादा नजर नहीं आ रहे हैं.

सभी के दिमाग में ये सवाल उठ रहा था कि आखिर क्यों सलमान अपने जीजा की फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं? जब मीडिया ने सलमान से ये ही सवाल किया तो सलमान ने इसके जवाब में कहा कि- ‘मैंने हीरो में एक गाना गाया था और आज मैं वही गाना हर जगह सुनाता हूं. इसलिए मैं फिल्म की पब्लिसिटी से जितना हो सके दूर रहना चाहता हूं. इसके लिए मुझे डर है कि कहीं मेरी बहन अर्पिता को यह न लगे कि मैं आयूष को सपॉर्ट नहीं कर रहा.’

भाई सलमान के इस बयान के बाद शायद उनकी बहन अर्पिता नाराज़ भी हो सकती हैं. हालाँकि अब तक अर्पिता का इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है. आपको बता दें हाल ही में फिल्म लवयात्री का नया गाना ‘ढोलिदा’ रिलीज़ हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म लवयात्री गुजराती पृष्टभूमि पर बनी जिसमे आयुष और वरिना की लवस्टोरी नजर आएगी. ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.