
अगर आपको घर में सुख-शांति और समृद्धि तो चांदी की कुछ शुभ चीजें घर में रख सकते हैं। इन चांदी की चीजों को घर में रखकर आप किसी भी प्रकार की दुर्घटना, गृह क्लेश और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। यहां चांदी की ऐसी 5 चीजें बताई जा रही हैं जिन्हें घर में रखने से आपकी किस्मत बदलेगी।
चांदी का गिलास
एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु के लिए चांदी के गिलास में पानी पीना अच्छा माना गया है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।
चांदी की डिब्बी
राहु की बुरी दशा का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप अपनी तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रख दीजिए। जब यह पानी सूख जाए तो इसको फिर से भर कर रखिए। लेकिन यदि चतुर्थ में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबा दें। सप्तम में राहु है तो डिब्बी में नदी का जल भरें और उसमें चांदी का एक टुकड़ा डाल दीजिए। अगर आप यह उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके जीवन में राहु की बुरी दशा दूर होगी और कष्टों का अंत होगा।