12 साल से फरार नक्सली सीमा देवी गिरफ्तार

सिल्ली पुलिस ने पिछले 12 साल से फरार चल रही महिला नक्सली गोड़ाडीह बांस टोला निवासी सीमा देवी उर्फ रेणुका देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज है।12 साल से फरार नक्सली सीमा देवी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, गोड़ाडीह बांसटोला निवासी अमरूद सिंह उर्फ अरुण सिंह की पुत्री सीमा देवी पिछले 12 साल से फरार चल रही थी। इनके खिलाफ वारंट एवं घर की कुर्की भी की गई थी। सिल्ली पुलिस एवं सताकी आरआरबी ने छापेमारी कर सीमा देवी को उसकी ससुराल राजाडेरा अनगड़ा से गिरफ्तार किया।

सिल्ली पुलिस ने अभियुक्त सीमा देवी को गोला पुलिस को सौंप दिया। सीमा देवी ने बताया कि वह भय से नक्सलियों का खाना बनाती थी।