
बेंगाबाद थानान्तर्गत मोतीलेदा पंचायत के लथाही गांव में बुधवार की अहले सुबह 35 वर्षीय किसान विजय वर्मा की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब चार बजे खेत मे पानी पटाने के दौरान उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस लोगों से जानकारी ले रही है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। विजय वर्मा का अपने भाइयों से जमीन विवाद चल रहा था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि विजय सुबह करीब साढ़े तीन बजे खेत पानी पटाने के लिए गया था। खेत से उसे गिरिडीह जाना था। सुबह करीब पांच बजे वह खेत देखने पहुंची तो देखा कि उसके पति का शव खेत के बगल में तालाब में पड़ा था।