पूर्व प्रधानमंत्री नजीब की पत्नी रोसमाह मैनसर से पुछताछ जारी

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी रोसमाह मैनसर से भ्रष्टाचार निरोधी जांच अधिकारियो ने बुधवार(26 सितम्बर) ने दूसरी बार पूछताछ की. मलेशिया में भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी भ्रष्टाचार के मामले की  जांच कर रही है, जिसके कारण नजीब को सत्ता गंवानी पड़ी थी. मलेशिया में अपनी महंगी जीवनशैली के लिए मशहूर रोसमाह मैनसर आज पूछताछ के लिए मलेशिया के भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एमएसीसी) के कार्यालय पहुंची.पूर्व प्रधानमंत्री नजीब की पत्नी रोसमाह मैनसर से पुछताछ जारी

स्थानीय मीडिया के अनुसार  भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी रोसमाह से पूछताछ कर रहे हैंं और उनके खिलाफ भी जल्द आरोप तय किया जाएगा.सत्ता में छह दशक तक रहने के बाद इस साल मई में चुनाव में उनके पति नजीब रजाक के गठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बाद यह दूसरा मौका है जब भ्रष्टाचार विरोधी संगठन उनसे पूछताछ कर रहा है. 

2009 से 2018 तक मलेशिया के 6वें प्रधानमंत्री रहें नजीब को भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मई में हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. यूनाईटेड मलाय नेशनल आर्गनाईजेशन के शीर्ष नेता रहें रजाक मलेशिया की सत्ता पर 60 वर्षों से काबिज मलेशिया बरिसन राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल थें. 

गठबंधन के मोहम्मद महाथिर के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्तमान सरकार ने उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमिटी बनायी है. नजीब पर लगे आरोप मई के चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बन कर सामने आया था. जिसके बाद वहां के लोगो की नाराजगी नजीब की सरकार को सत्ता गवां कर भुगतनी पड़ी. इस साल 9 मई को हुए चुनावों के बाद नजीब पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले पर वर्तमान सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है. 

23 जुलाई 1953 को जन्में नजीब रजाक मलेशिया के दूसरे प्रधानमंत्री रहें अब्दुल रजाक के दूसरे पुत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुआलालम्पुर में पूरी की थी. जिसके बाद इंग्लैंड में आगे की पढाई की थी. उन्होंने मलेशिया में अपनी सियासी पारी की शुरुआत 1976 में मलेशिया के संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर की थी. मलेशिया की राजनीती में लम्बी पारी खेलने वाले नजीब फिलहाल भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं.