
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): मित्रों व सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। ज्ञान, विज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हाे सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। मित्रों से सुख दुख साझा करेंगे।
GEMINI (21 मई – 20 जून): लंबी दूरी की यात्राएं सफल व सार्थक होंगी। भूमि, भवन के काम बनेंगे। माता पिता का प्रेम व स्नेह मिलेगा। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): विद्याध्ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): सोचे गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। खानपान का संतुलन बनाकर चलें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दांपत्य में मधुरता।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): बिना कारण किसी से उलझेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं। मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेंगे। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। भाइयों व पत्नी की सलाह से महत्वपूर्ण काम बनेंगे। यात्रा व निवेश लाभदायक।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में कम भागीदारी करेंगे। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। साथी के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। निवेश से अच्छा लाभ।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धन का प्रवाह लगातार बना रहेगा। व्यवहार कुशलता व अच्छे कार्यों के कारण समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। निवेश से लाभ।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। अधिकारियों का विश्वास मजबूत होगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती भरा दिन रहेगा। मनोबल बढ़ेगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): आमदनी में पर्याप्त स्तर तक बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी प्रयासों में बेहतरी के लिए उत्साहित करेगा। निवेश से हानि की संभावना है। खानपान का परहेज करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। स्वभाव में थोड़ी शांति व सरलता लाएं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है। प्रणय संबंधों में अनुकूलता रहेगी।