भोले बाबा को अर्पित करे यह छोटी सी चीज़, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

भगवान शिव को सोमवार के दिन कौन-सी चीजें अर्पित करनी चाहिए इसके बारे में शिवपुराण में भी बताया जा चुका है। इसी के साथ भोलेनाथ पर कौन-सी चीज चढ़ाने से किस लाभ की प्राप्ति होती है इसके बारे में भी उसमे बताया गया है।
भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीजें: 
# अगर धन का अभाव चल रहा है तो धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव पर आज चावल चढ़ाएं, इससे धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 
# अगर घर में सुख और समृद्धि बनी रहने देना चाहते हैं तो इसके लिए आज भगवान शिव को जौ अर्पित करें लाभ मिलेगा।
# आप चाहते हैं कि आपकी संतान को सुख की प्राप्ति होतो इसके लिए आज भगवान शिव को गेहूं अर्पित करने चाहिए लाभ होगा।
# अगर बच्चे तेज दिमाग और परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए भगवान शिव पर आज के दिन शक्कर मिला दूध चढ़ाना लाभदायक रहता है।
# अगर कोई शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।