पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने पोस्टर चिपका कर मांगी 40 लाख की लेवी

सिसई थाना क्षेत्र के बुड़का गांव निवासी तीन भाइयों ब्रजकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, रामकिशोर सिंह के घर व सिसई मुख्यालय थाना रोड निवासी संदीप साहू के नाम नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) ने सोमवार की रात पोस्टर लगा कर 40 लाख रुपये की लेवी मांगी है।सिसई थाना क्षेत्र के बुड़का गांव निवासी तीन भाइयों ब्रजकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, रामकिशोर सिंह के घर व सिसई मुख्यालय थाना रोड निवासी संदीप साहू के नाम नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) ने सोमवार की रात पोस्टर लगा कर 40 लाख रुपये की लेवी मांगी है।  संगठन द्वारा पोस्टर में लिखा गया है कि 99 करोड़ में भंजाए हो लेकिन पोस्टर में जिक्र नही किया गया है कि किस चीज को भंजाया गया है उसमें से पार्टी को खर्च के तौर पर चालीस लाख रुपये दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पोस्टर चिपकाने की जानकारी सुबह परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर पोस्टर को उखाड़ लिया है। इस मामले को लेकर ब्रजकिशोर व राजकिशोर सिंह ने मंगलवार को सिसई थाने मे संगठन के अज्ञात सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।   लातेहार में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर वर्षगांठ मनाने की जनता से की अपील सोमवार की रात लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बेंदी गांव के सुदूर इलाके व गारू थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों समेत जिले के विभिन्न स्थानों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से हस्तलिखित पोस्टर साटा गया है। पोस्टर में 21 से 28 सितंबर तक वर्षगांठ मनाने की अपील आम जनता से की गई है।   लातेहार-गुमला में नक्सलियों व पीएलएफआइ ने की पोस्टरबाजी, मांगी लेवी यह भी पढ़ें   पोस्टर सुदूर गांव में स्थित दीवारों पर चस्पा किया गया था। ग्रामीणों की ओर से मिली जानकारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सली पोस्टर को जब्त कर लिया। साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्वस्त करते हुए गोपनीय सूचनाएं मुहैया कराने की अपील भी की। वहीं पोस्टरबाजी के बाद सभी संदिग्ध गांवों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

संगठन द्वारा पोस्टर में लिखा गया है कि 99 करोड़ में भंजाए हो लेकिन पोस्टर में जिक्र नही किया गया है कि किस चीज को भंजाया गया है उसमें से पार्टी को खर्च के तौर पर चालीस लाख रुपये दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पोस्टर चिपकाने की जानकारी सुबह परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर पोस्टर को उखाड़ लिया है। इस मामले को लेकर ब्रजकिशोर व राजकिशोर सिंह ने मंगलवार को सिसई थाने मे संगठन के अज्ञात सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

लातेहार में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर वर्षगांठ मनाने की जनता से की अपील
सोमवार की रात लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बेंदी गांव के सुदूर इलाके व गारू थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों समेत जिले के विभिन्न स्थानों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से हस्तलिखित पोस्टर साटा गया है। पोस्टर में 21 से 28 सितंबर तक वर्षगांठ मनाने की अपील आम जनता से की गई है।

पोस्टर सुदूर गांव में स्थित दीवारों पर चस्पा किया गया था। ग्रामीणों की ओर से मिली जानकारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सली पोस्टर को जब्त कर लिया। साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्वस्त करते हुए गोपनीय सूचनाएं मुहैया कराने की अपील भी की। वहीं पोस्टरबाजी के बाद सभी संदिग्ध गांवों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।