लोगो का इंसाफ-चोर के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

हिसुआ थाना क्षेत्र के लवरपुरा गांव में चोर के शक में लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान नरहट थाना के रूपन मांझी के रूप में की गई है। घटना सोमवार की देर रात घटी जब चोर के शक में लोगों ने युवक को पीट कर अधमरा कर दिया था। लोगो का इंसाफ-चोर के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

घटना की जानकारी मिलते ही हिसुआ थाना की पुलिस वहां पहुंची और घायल को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं रात में झूमर गा रही थी। तभी एक युवक वहां पहुंच गया। अपरिचित युवक को देख महिलाएं शोर मचाने लगी और लाठी डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच गांव के अन्य लोग भी वहां जुटे और युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

अधमरी हालत में ग्रामीणों ने उसे वहीं छोड़ दिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घायल को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद हिसुआ थानाध्यक्ष