पुलिस ने मार गिराए 50-50 हजार के इनामी बदमाश

सहारनपुर के साथ ही पास के जिलों तथा उत्तराखंड में व्यापारियों की नाम में दम करने वाले बड़े बदमाश को आज मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। 50 हजार का इनामी अपने साथी के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों बदमाश शामली के लोहारी जलालाबाद व जलालाबाद के रहने वाले है। दोनों बदमाश 50-50 हजार के इनामी हैं।सहारनपुर के साथ ही पास के जिलों तथा उत्तराखंड में व्यापारियों की नाम में दम करने वाले बड़े बदमाश को आज मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। 50 हजार का इनामी अपने साथी के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों बदमाश शामली के लोहारी जलालाबाद व जलालाबाद के रहने वाले है। दोनों बदमाश 50-50 हजार के इनामी हैं।  सहारनपुर में पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी ओमपाल के साथ ही उसके साथी को ढेर कर दिया। बदमाशों की तरफ से फायरिंग में एक दारोगा के साथ सिपाही भी घायल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों ने कल रात सुराणा से एक ग्रामीण का अपहरण कर कल रात में फिरौती मांगी थी।  अपहरण की सूचना पर सर्विलांस टीम के साथ ही थाना सरसावा की पुलिस टीम ने इलाके में कांबिग की। इस दौरान खेत में छुपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की टीम इन दोनों पर भारी पड़ी। दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ओमपाल की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। उसके साथ मारा गया दूसरा बदमाश संभवत: विक्की है। पुलिस उसकी भी पहचान कराने के प्रयास में लगी है।     एक अक्टूबर से शुरू होगी भाजपा सरकार के खिलाफ भीम आर्मी की लड़ाई : रावण यह भी पढ़ें शनिवार की रात करीब 2:15 बजे गांव सराणा निवासी नरेश गुर्जर ने थाना सरसावा पुलिस को फोन कर भाई के अपहरण व फिरौती मांगे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने फिरौती मांगी जाने वाले फोन की लोकेशन की जांच के लिए सर्विलांस टीम को जानकारी  दी उसके बाद थाना सरसावा व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कांबिंग की और रेलवे फाटक के पार मीरपुर कलरी के रास्ते पर एक बाइक  देखी तो पुलिस ने जंगल को घेर लिया।  रविवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों नेपुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दरोगा दुष्यंत सिंह व सिपाही रजनीश गोली लगने से घायल हो गए। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कप्तान भी मौके पर पहुंचे।

सहारनपुर में पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी ओमपाल के साथ ही उसके साथी को ढेर कर दिया। बदमाशों की तरफ से फायरिंग में एक दारोगा के साथ सिपाही भी घायल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों ने कल रात सुराणा से एक ग्रामीण का अपहरण कर कल रात में फिरौती मांगी थी।

अपहरण की सूचना पर सर्विलांस टीम के साथ ही थाना सरसावा की पुलिस टीम ने इलाके में कांबिग की। इस दौरान खेत में छुपे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की टीम इन दोनों पर भारी पड़ी। दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ओमपाल की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। उसके साथ मारा गया दूसरा बदमाश संभवत: विक्की है। पुलिस उसकी भी पहचान कराने के प्रयास में लगी है।  

शनिवार की रात करीब 2:15 बजे गांव सराणा निवासी नरेश गुर्जर ने थाना सरसावा पुलिस को फोन कर भाई के अपहरण व फिरौती मांगे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने फिरौती मांगी जाने वाले फोन की लोकेशन की जांच के लिए सर्विलांस टीम को जानकारी  दी उसके बाद थाना सरसावा व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कांबिंग की और रेलवे फाटक के पार मीरपुर कलरी के रास्ते पर एक बाइक  देखी तो पुलिस ने जंगल को घेर लिया।

रविवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों नेपुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दरोगा दुष्यंत सिंह व सिपाही रजनीश गोली लगने से घायल हो गए। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कप्तान भी मौके पर पहुंचे।