
जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी वीवीआर सुब्रमण्यम और रायपुर के पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओपी चौधरी के प्रयासों से जम्मू कश्मीर में 11 माह से बंधक रायगढ़ जिले के 11 मजदूरों की घर वापसी हो गई है। सभी मजदूर शनिवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे।
रायगढ़ जिले ग्राम तेलीकोटा निवासी हेमाबाई पिछले दिनों जम्मू कश्मीर से भागकर घर पहुंची। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर के साथ ही खरसिया के विधायक उमेश पटेल व पूर्व कलेक्टर ओपी चैधरी से बंधक रिश्तेदारों को छुड़वाने गुहार लगाई।
हेमाबाई ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलगांव जिले के हाबलीस गांव में उनके रिश्तेदार बोटीराम, नंदू, करण, रामू, राजू, विष्णु, निर्मला बाई, पदमणी, लक्ष्मीन और सरस्वती को बंधक बनाकर रखा गया है। इनके साथ चार बच्चे कुनाल, खुडकू, ललिता, गुडडी भी है। मजदूरों के साथ ठेकेदार के लोग अमानवीय व्यवहार करते हैं और ठीक से न तो भोजन देते हैं और न ही सोने देते हैं।