
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के रांची की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड में जमशेदपुर की एक युवती के साथ बुंडू में दो दिनों तक तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी युवती को जमशेदपुर वाली बस में चढ़ा दिया था, लेकिन युवती बस से उतरकर बुंडू थाना पहुंची।
बुंडू पुलिस ने रातभर छाप मारकर दो को बुंडू से और एक अारोपित को तामाड़ से गिरफ्तार कर लिया है।