
आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए जितना पैशन और परफेक्शन दिखाते हैं उतना ही किसी की मदद करने के लिए भी। ऐसे में आधी रात को जब किसी का अस्पताल से मदद के लिए फोन आया तो वो बिना पलक झपकाये मदद के लिए पहुंच गए।
हुआ ये कि आमिर खान की फिल्म दंगल के साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी को अचानक स्ट्रोक (लकवा) आ गया। परिवार के लोग तुरंत उनको लीलावती अस्पताल ले गए। लेकिन काफ़ी देर हो जाने के बाद अस्पताल में उनको कोई बिस्तर नहीं मिला। न डॉक्टर देखरेख के लिए आये और न ही जांच हुई। बहुत देर होने के बाद परिवार वाले हताश हो गए और उन्होंने तुरंत आमिर खान को फोन लगाया। आमिर इन दिनों मुंबई में ही हैं और जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली की उनकी फिल्म दंगल का एक साथ दिक्कत में है,वो बिना समय गंवाये अस्पताल पहुंच गए। अच्छी बात ये रही कि आमिर खान के घर से अस्पताल पास है इसलिए उन्हें देर भी नहीं लगी।