तय हो गया अंडे का फंडा क्योंकि खुल गया राज पहले मुर्गी आर्इ या अंडा

न्यूयार्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राचीन काल से यूनान के विचारकों के बीच बहस का मुद्दा रहा है एक सवाल कि पहले मुर्गी आर्इ या अंडा आैर आज तक इस पर माथापच्ची होती आर्इ है। जब किसी ने कहा कि मुर्गी पहले आर्इ तो पूछा गया कहां से क्योंकि बिना अंडे के मुर्गी तो आ नही सकती, आैर अगर कहा गया कि अंडा आया तो भी वही सवाल की मुर्गी के बिना अंडा कहां से आया। अब जाकर इस एेतिहासिक समस्या का एक जवाब सामने आया है। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और फ़्रांस के एनईईएल संस्थान ने दावा किया है कि क्वांटम फिजिक्स की मदद से यह रहस्य खुल गया है। 

पहले आये दोनो ही  

वैज्ञानिकों के अनुसार क्वांटम फिजिक्स कहती है कि पहले अंडा और मुर्गी दोनों ही आए थे। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में एआरसी सेंटर ऑफ एक्सिलेंन्स फॉर क्वांटम इंजीनियरिंग सिस्टम के भौतिक विज्ञानी जैकी रोमेरो ने स्पष्ट किया कि क्वांटम मैकेनिक्स कहती है कि एेसा किसी नियमित रूप से तय क्रम के बिना हो सकता है। यानि शोध ये कहता है कि दोनों ही चीजें पहले हो सकती हैं, आैर इस अध्ययन को ‘अनिश्चितता के कारणों का क्रम’ कहा जाता है, हालांकि ये आम तौर पर लागू होने वाला नियम नहीं है।