
भारत देश में कई राज्यों में सैकड़ो अनगिनत किले और महल है जिनके बारे में घटनाये प्रचलित है। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे एक घटना प्रचलित है। जी हां राजस्थान के बाड़मेर से 30 किलोमीटर एक छोटा सा गांव है किराड़ू। इस गांव में एक मंदिर है। इस गांव का नाम इस मंदिर के नाम पर ही पड़ा है। कहते हैं कि 11वीं शताब्दी में किराड़ू परमार वंश की राजधानी हुआ करता थी। लेकिन आज ये यहां चारों सन्नाटा पसर हुआ है। जो भी शख्स इस जगह के बारे में जानता है उसके चेहरे पर किराड़ू के नाम दहशत पसर जाती है। किवदंतियों में ऐसा उल्लेख है कि बाड़मेर का यह एतिहासिक मंदिर श्रापित है।
किराड़ू के बारे में जो किस्से-कहानियां मशहूर हैं उन्हें जानने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इस मंदिर के आस-पास रहने वाले लोग इस मंदिर से जुड़े अपशकुनों और श्रापों के बारे बताते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर के बाहर एक बड़ा सा पत्थर है दरअसल यह एक कुम्हारिन है जोकि एक ऋषि के श्राप के कारण पत्थर बन गई है।