50 करोड़ की लागत से विकसित होगा माता का मंदिर

डोंगरगढ़ की ऐतिहासिक मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर है कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए 50 करोड़ की योजना बनाई गई है। 18 सितंबर के इस योजना का प्रस्तुतिकरण भारत सरकार के समक्ष होगा। आने वाले दिनों में मंदिर बिल्कुल नए कलेवर में दिखेगा।डोंगरगढ़ की ऐतिहासिक मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर है कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए 50 करोड़ की योजना बनाई गई है। 18 सितंबर के इस योजना का प्रस्तुतिकरण भारत सरकार के समक्ष होगा। आने वाले दिनों में मंदिर बिल्कुल नए कलेवर में दिखेगा।  ADVERTISING  inRead invented by Teads एक हजार फीट की उंचाई पर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में देश के कोने कोने से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।   इस कचहरी में होती है देवताओं की पेशी, जज की भूमिका में रहती है भंगाराम देवी यह भी पढ़ें  पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ ने मंदिर के विकास का खाका तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया है, जिसका प्रस्तुतिकरण 18 सितंबर को होने वाला है। योजना के तहत भारत सरकार की शर्तों पर मंदिर परिसर व आने-जाने वाले रास्तों का सुंदरीकरण किया जाएगा। बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां मत्था टेकने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  भारत सरकार को भेजा है प्रोजेक्ट : एमडी   मृत पत्नी को जिंदा करने की कोशिश, शव के साथ 6 माह की तांत्रिक क्रिया यह भी पढ़ें  पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ के प्रबंध संचालक (मैनेजिंग डायरेक्टर) एमटी नंदी ने बताया कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत है। डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर को इस योजना में शामिल करते हुए प्रोजेक्ट भारत सरकार को भेज दिया गया है। बम्लेश्वरी मंदिर के चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता है जिसे तराश कर और बेहतरीन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

एक हजार फीट की उंचाई पर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में देश के कोने कोने से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ ने मंदिर के विकास का खाका तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया है, जिसका प्रस्तुतिकरण 18 सितंबर को होने वाला है। योजना के तहत भारत सरकार की शर्तों पर मंदिर परिसर व आने-जाने वाले रास्तों का सुंदरीकरण किया जाएगा। बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां मत्था टेकने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भारत सरकार को भेजा है प्रोजेक्ट : एमडी

पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ के प्रबंध संचालक (मैनेजिंग डायरेक्टर) एमटी नंदी ने बताया कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत है। डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर को इस योजना में शामिल करते हुए प्रोजेक्ट भारत सरकार को भेज दिया गया है। बम्लेश्वरी मंदिर के चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता है जिसे तराश कर और बेहतरीन बनाने का प्रयास किया जाएगा।