करेले की सब्जी पर विवाद, नाबालिक बेटे ने कर दी अपने पिता की हत्या 

राजेंद्र नगर गोवर्धन चौक निवासी 55 वर्षीय भागवत भारती की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। सिविल लाइंस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक भागवत को उसकी बहू ने खाना परोसा, सब्जी करेले की थी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भागवत शराब के नशे में था, उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी विवाद सुनकर पहुंचे।राजेंद्र नगर गोवर्धन चौक निवासी 55 वर्षीय भागवत भारती की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। सिविल लाइंस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक भागवत को उसकी बहू ने खाना परोसा, सब्जी करेले की थी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भागवत शराब के नशे में था, उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी विवाद सुनकर पहुंचे।  इसी दौरान भागवत का सबसे छोटा बेटा (नाबालिग) भी पहुंचा। उसने समझाने की कोशिश की। पुलिस ने जो बयान दर्ज किया है उसके मुताबिक भागवत ने अपने बेटे के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद मारपीट में बदल गया और फिर इसी बेटे ने भागवत के पेट में घूसे मारे, जिसके बाद भागवत जमीन पर गिर गया।   मंत्री अजय चंद्राकर की बढ़ी मुसीबत, आय से अधिक संपत्ति केस में लगी याचिका यह भी पढ़ें  जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते और एंबुलेंस को बुलाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सिविल लाइंस थाने के प्रधान आरक्षक प्रदीप कुर्रे का कहना है कि मौत सामान्य नहीं है, संदेहास्पद है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि परिवार के सदस्यों ने ही थाने में भागवत की मौत की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इसी दौरान भागवत का सबसे छोटा बेटा (नाबालिग) भी पहुंचा। उसने समझाने की कोशिश की। पुलिस ने जो बयान दर्ज किया है उसके मुताबिक भागवत ने अपने बेटे के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद मारपीट में बदल गया और फिर इसी बेटे ने भागवत के पेट में घूसे मारे, जिसके बाद भागवत जमीन पर गिर गया।

जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते और एंबुलेंस को बुलाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सिविल लाइंस थाने के प्रधान आरक्षक प्रदीप कुर्रे का कहना है कि मौत सामान्य नहीं है, संदेहास्पद है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि परिवार के सदस्यों ने ही थाने में भागवत की मौत की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।