
हरदोई के इस मंदिर पर हो रहे चमत्कार से हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद हरियावां के सदर बाजार स्थित चौगुजीँ बाबा मंदिर पर एक ऐसी चमत्कारी घटना घटी जो कौतूहल का विषय बनी है। प्राचीन मंदिर का घंटा एक घंटे से लगातार पूरे मंदिर में घूम रहा है। चमत्कारी घटना से हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। मंदिर का घंटा लगातार उसी गति से घूम रहा है इस घटना से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है..