फर्रुखाबाद में कच्छा बनियान गिरोह का कहर, दो घरों में लूट के दौरान मारपीट

सूबे में एक बार फिर से कच्छा-बनियान गिरोह सक्रिय हो गया है। फर्रुखाबाद में कल देर रात इस गिरोह ने दो घरों में धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की लूट को अंजाम देने के साथ विरोध करने पर मारपीट भी की। इनके हमले में गंभीर रूप से घायल दंपती सहित चार लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूबे में एक बार फिर से कच्छा-बनियान गिरोह सक्रिय हो गया है। फर्रुखाबाद में कल देर रात इस गिरोह ने दो घरों में धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की लूट को अंजाम देने के साथ विरोध करने पर मारपीट भी की। इनके हमले में गंभीर रूप से घायल दंपती सहित चार लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फर्रुखाबाद में कल देर रात कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन गांव में कच्छाधारी गिरोह के सदस्य अलीहसन (40) के घर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने उन्हें व उनकी पत्नी फातिमा (35) को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद जेवरात के साथ नकदी भी लूट की। इसके बाद बदमाश गांव के ही उमेश यादव के घर घुसे। उमेश व उसकी पत्नी अनीता पर हमला बोल दोनों को मरणासन्न कर दिया और लूट की। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।  ADVERTISING  inRead invented by Teads पुलिस को सूचना मिली तो महकमे में हलचल हो गई। सीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद में कल देर रात कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन गांव में कच्छाधारी गिरोह के सदस्य अलीहसन (40) के घर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने उन्हें व उनकी पत्नी फातिमा (35) को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद जेवरात के साथ नकदी भी लूट की। इसके बाद बदमाश गांव के ही उमेश यादव के घर घुसे। उमेश व उसकी पत्नी अनीता पर हमला बोल दोनों को मरणासन्न कर दिया और लूट की। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली तो महकमे में हलचल हो गई। सीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।