सुखबीर बादल की बैठक से पहले शिअद वर्करों व सिख संगठनों के सदस्‍यों में भिड़ंत

यहां शिअद प्रमुख व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में  हुई बैठक से पहले सिख जत्थेबंदियों और शिअद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। वे आपस में भिड़ गए और उनके बीच लाठियां चलीं। इससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। करीब आधे घंटे की तनातनी के बाद सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता पीछे हटे और सुखबीर बादल के मीटिंग में पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया।यहां शिअद प्रमुख व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में  हुई बैठक से पहले सिख जत्थेबंदियों और शिअद कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। वे आपस में भिड़ गए और उनके बीच लाठियां चलीं। इससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। करीब आधे घंटे की तनातनी के बाद सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता पीछे हटे और सुखबीर बादल के मीटिंग में पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया।  अवतार सिंह खोसा पर टमाटर फेंकने व धक्कामुक्की से पनपा विवाद  सिख जत्थेबंदियों ने बहिबलकलां मामले को लेकर बुधवार को सुखबीर बादल की मीटिंग में पहुंचकर विरोध करने का एेलान किया था। सुबह से ही जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता चांद पैलेस पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने भी हंगामे की आशंका के चलते मोर्चा संभाल किया था। दोपहर एक बजे शिअद के जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह खोसा जैसे ही पैलेस के बाहर पहुंचे तो सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। साथ ही उन पर टमाटर भी फेंके गए।   जमहूरी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर रोष मार्च निकाला यह भी पढ़ें   आपस में भिड़ रहे शिअद वर्करों व सिख संगठनों के सदस्‍यों को रोकते पुलिसकर्मी।   पढ़ो पंजाब में योगदान पर मनदीप को स्टेट अवार्ड, स्कूल बनाने में योगदान पर पर¨मदर को प्रशंसा पत्र यह भी पढ़ें इसके बाद खोसा दौड़कर पैलेस के भीतर गए और पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद शिअद वर्कर बैठक स्थल से बाहर निकल आए और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने तलवारें लहरा प्रदर्शन किया तो शिअद वर्कर भी तलवारें लहराने लगे। बीच-बचाव करते हुए पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया और मामला शांत होने के बाद मीङ्क्षटग में पहुंचे सुखबीर बादल ने वर्करों में जोश भरा।  यह भी पढ़ें: अद्भूत है इस शख्‍स की रिक्शाचालक से प्रिंसिपल बनने की कहानी, हौसला देती है यह दास्‍तां   चोरी के मोटरसाइकिल, मोबाइल और गैस सिलेंडरों समेत तीन काबू यह भी पढ़ें रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट से रोष : जसकरण सिंह  सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं की अगुआई कर रहे जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, सुरजीत सिंह अराईयांवाला व गुरसेवक सिंह ने कहा कि बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अकाली दल नेताओं की भूमिका सामने आने से सिख समाज में रोष है। इसे व्यक्त करने के लिए वह सुखबीर बादल का विरोध करने आए थे।   विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस पेश कर लूटी वाहवाही यह भी पढ़ें    बैठक में मौजूद सुखबीर सिंह बादल।   अध्यापक व विद्यार्थी का रिश्ता अनमोल :सेठी यह भी पढ़ें ----  कांग्रेस की शह पर हो रहा है विरोध : बंटी रोमाना   लायंस क्लब ग्रेटर ने शिक्षकों को नवाजा यह भी पढ़ें शिअद प्रवक्ता व हलका फरीदकोट के इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने कहा कि यह विरोध कांग्रेस की शह पर किया जा रहा है, लेकिन ऐसी हरकतों से शिअद घबराने वाला नहीं है और इसका पूरा जबाव दिया जाएगा।  यह भी पढ़ें: दिन में संभालते हैं चेयरमैन की कुर्सी, शाम होते ही जुट जाते हैं वाहन रिपेयर में   मेजर अजायज ¨सह स्कूल में अध्यापकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें ---  15 को कोटकपूरा में पोल खोल रैली करेगा शिअद   भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाएं ज्ञान का भंडार: भारती यह भी पढ़ें बाद में बैठक में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 15 सितंबर को कोटकपूरा में कांग्रेस के खिलाफ पोल खोल रैली करने का एेलान किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसका शिरोमणि अकाली दल विरोध करेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री तोता सिंह, पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, परमबंससिंह बंटी रोमाना, तीर्थ सिंह माहला, नौनी मान, सूबा सिंह बादल, लखवीर सिंह अराईयांवाला, गुरिंद्र कौर भोलूवाला, सतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह मोगा, अवतार सिंह जीरा, सतीश ग्रोवर, गग्घर सिंह, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, बलजिंदर सिंह धालीवाल आदि उपस्थित थे।

अवतार सिंह खोसा पर टमाटर फेंकने व धक्कामुक्की से पनपा विवाद

सिख जत्थेबंदियों ने बहिबलकलां मामले को लेकर बुधवार को सुखबीर बादल की मीटिंग में पहुंचकर विरोध करने का एेलान किया था। सुबह से ही जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता चांद पैलेस पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने भी हंगामे की आशंका के चलते मोर्चा संभाल किया था। दोपहर एक बजे शिअद के जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह खोसा जैसे ही पैलेस के बाहर पहुंचे तो सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। साथ ही उन पर टमाटर भी फेंके गए।

इसके बाद खोसा दौड़कर पैलेस के भीतर गए और पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद शिअद वर्कर बैठक स्थल से बाहर निकल आए और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों ने तलवारें लहरा प्रदर्शन किया तो शिअद वर्कर भी तलवारें लहराने लगे। बीच-बचाव करते हुए पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया और मामला शांत होने के बाद मीङ्क्षटग में पहुंचे सुखबीर बादल ने वर्करों में जोश भरा।

रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट से रोष : जसकरण सिंह

सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं की अगुआई कर रहे जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, सुरजीत सिंह अराईयांवाला व गुरसेवक सिंह ने कहा कि बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अकाली दल नेताओं की भूमिका सामने आने से सिख समाज में रोष है। इसे व्यक्त करने के लिए वह सुखबीर बादल का विरोध करने आए थे।

शिअद प्रवक्ता व हलका फरीदकोट के इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने कहा कि यह विरोध कांग्रेस की शह पर किया जा रहा है, लेकिन ऐसी हरकतों से शिअद घबराने वाला नहीं है और इसका पूरा जबाव दिया जाएगा।

बाद में बैठक में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 15 सितंबर को कोटकपूरा में कांग्रेस के खिलाफ पोल खोल रैली करने का एेलान किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसका शिरोमणि अकाली दल विरोध करेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री तोता सिंह, पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, परमबंससिंह बंटी रोमाना, तीर्थ सिंह माहला, नौनी मान, सूबा सिंह बादल, लखवीर सिंह अराईयांवाला, गुरिंद्र कौर भोलूवाला, सतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह मोगा, अवतार सिंह जीरा, सतीश ग्रोवर, गग्घर सिंह, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, बलजिंदर सिंह धालीवाल आदि उपस्थित थे।