
हरदोई- सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने परमिशन लेकर किस प्रकार अश्लील नेत्र कराया जा रहा है इसकी बानगी आज रेलवे गंज इलाके में स्तिथ ओवरब्रिज पुल के नीचे देखने को मिली जहां पर भारी पुलिस बल की सुरक्षा में अश्लील नृत्य का आयोजन कराया जा रहा है
और पुलिसकर्मी भी बार बालाओं के ठुमके का आनंद उठा रहे बताते चलें कि बीते 4 सितंबर की शाम इसी स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अश्लील कार्यक्रम होने का हवाला देकर रेलवे गंज पुलिस द्वारा रोका गया था जिसके बाद आयोजक ने भारी संख्या में लोगों के साथ चौकी का घेराव किया था
लेकिन आज जब हकीकत सामने आई अश्लील नृत्य का आयोजन हो रहा है और बार बालाएं बीच सड़क पर लगाए गए मंच पर अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही है तब पुलिस इस आयोजन पर कार्रवाई करने के स्थान पर कार्यक्रम को सुरक्षा मुहैया करा कर अपनी पीठ थपथपा रही है
वही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है लेकिन यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई रात 11 बजे के बाद तेज आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन पुलिस विभाग के आला अधिकारी पूरी तरह मामले में चुप्पी साधे हैं—-
रिपोर्टर आशीष कुमार सिंह Hardoi