सीएम के खिलाफ हो रहा है वीडियो षड़यंत्र, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ यूट्यूब पर चलाए जा रहा गीत किसी की गहरी साजिश है। ये मामला बेहद गंभीर है इसपर कड़ी कार्रवार्इ होनी चाहिए। ये कहना है प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन का। 

डॉ. भसीन ने यह भी कहा की इस प्रकरण में जिस गायक को जोड़कर देखा जा रहा है, उन्होंने खुद भी वीडियो जारी कर साफ किया है कि इस गीत से उनका कोर्इ लेना-देना नहीं है। जिससे साफ पता चलता है कि ये एक षड़यंत्र है।