पहली बार जासूस बनते ही मोस्ट वॉन्टेड हो गए अर्जुन कपूर

हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा अर्जुन की झोली में राजकुमार गुप्ता की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ भी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच फिल्म से अर्जुन कपूर का लुक रिवील किया गया है। लुक रिवील होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।फिल्म में अर्जुन का लुक कुछ ऐसा है कि एक बार में आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। बता दें अर्जुन पहली बार जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं।अर्जुन ने फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा- ‘एक खास टैलेंटेड टीम उस कहानी को सुनाने के लिए साथ में आ रही है, जिसने मुझे पहले दिन से ही बांधा हुआ है। कुछ यात्राएं आपको अलग नजरिया देती हैं हर उस चीज को लेकर जिसे आप यह मानकर चलते हैं कि यह तो आप जानते हैं। यह भी ऐसी ही एक यात्रा है।’

यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो फिल्म 2012 से 2014 के बीच हुए एक सीक्रेट ऑपरेशन पर आधारित है। ये कहानी रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने रवींद्र कौशिक को स्टेज शो करते हुए देखा था। बाद में उन्हें दिल्ली लाकर दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें पाकिस्तान भेज दिया। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बने और फिर मेजर।

साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और जेल में रहने के दौरान ही उनका निधन हो गया। फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा हैं।राजकुमार गुप्ता इससे पहले ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘आमिर’ और ‘रेड’ जैसी कंटेट बेस्ड फिल्में बना चुके हैं। इश्कजादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है।

बता दें कि अर्जुन की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ भी रिलीज के लिए तैयार है और इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। ‘नमस्ते इंग्लैंड’, नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने लीड रोल्स निभाये थे। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ इसी साल दशहरे पर रिलीज होने वाली है।