अपनी ही पार्टी के विरोध में उतरे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता

-भाजपा का कानून में किया गया बदलाव गलत
-एससीएसटी एक्ट में भाजपा की नीति गलत, जरूरत हुई तो होगा आंदोलन
-अपनी ही पार्टी के विरोध में बोले भाजपा के पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान
-पूर्व विधायक ने की सर्वण आयोग के गठन की मांगएंकर-भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किये गए बदलाव के विरोध में हरदोई से भाजपा के पूर्व विधायक ने मोर्चा खोल दिया है।गंगा सिंह चौहान ने अपने आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहाकि सरकार के द्वारा लिया गया यह निर्णय ठीक नही और जरूरत पड़ी तो इसके विरुद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।

वीओ-1
गंगा सिंह ने कहाकि प्रारम्भ में यह एक्ट लोगों के कल्याण की दृष्टि से लाया गया था लेकिन बाद में इसका र्दुप्रयोग पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लोगों को झूठें मुकदमें में फंसानें के लिये लिये किया जाने लगा है जिससे एक्ट की सार्थकता प्रभावित हो रही है इसलिये केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सुप्रीमकोर्ट के फैसले को पलटकर एससी/एसटी एक्ट मे किये गया सख्त बदलाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे तत्काल वापस लिया जाये।भाजपा के पूर्व विधायक गंगासिंह चैहान नें प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अनूसचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के संरक्षण के लिये आयोगों का गठन किया गया है लेकिन सर्वण समाज के लोगों के संरक्षण हेतु कोई आयोग नही है जो कि बेहद चिंता का विषय है इसलिये सरकारा को सामान्य वर्ग के लोगोें के लिये भी आयोग का गठन करना चाहिए।

वीओ-2
श्री सिंह नें कहा कि आरक्षण का लाभ कुछ रसूखदार, नेताओं तक पंहुच रखने वाले लोगों व उनके रिश्तेदारों को ही मिल रहा है इसलिये आरक्षण को समाप्त किये जाने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को उनके द्वारा उठाये गये प्रकरणों पर जनमत संग्रह कराने का काम करना चाहिये और यदि ऐसा नही किया गया तो वह आन्दोलन करने पर विवश हो जायेगें।
विजुअल
बाईट-गंगा सिंह चौहान पूर्व विधायक भाजपा

आशीष सिंह
हरदई यूपी
9415739512