
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की लहर चल रही है। मोदी सरकार ने गरीबों-पिछड़ों के हक को उन तक पहुंचाने का काम किया है। मौर्य यहां विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पाल-बघेल की प्रतिनिधि बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा जैसे जातिवादी दलों ने अपनी-अपनी सरकारों में पिछड़े वर्ग के लोगों की जमकर अनदेखी की। इनका हक मारा। मोदी ने वर्षों से पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म किया। पाल व बघेल बिरादरी के कल्याण के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश सरकार ने काफी काम किए।
मौर्य ने कहा कि मोदी को रोकने की कोशिश करने वाले पिछड़ों के दुश्मन हैं। वे नहीं चाहते कि केंद्र सरकार की तरफ से पिछड़ा वर्ग आयोग को दिए गए सांविधानिक दर्जा का लाभ पिछड़ों को मिले।