उफनाई गंगा ने दिखाये तेवर दर्जनों गांवों में घुसा पानी

कई गांव के संपर्क मार्ग डूबे ग्रामीण हुये पलायन को मजबूर

एंकर—-हरदोई जिला में बाढ़ से लोग है परेशान दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है मेंहदीघाट से लेकर राजघाट तक छुट्टा पुरवा चपरतला देवीपुरवा गुलाबपुरवा मक्कूपुरवा मेंदपुरवा रामेश्वरपुरवा घासीरामपुरवा चिरंजूपुरवा कटरी बिरछुइया मक्कूपुरवा आदि दर्जनों गांव बाढ़ की जद में आ चुके हैं सैकड़ों हेक्टेयर फसल जल मग्न हो गई है कई गांवों के संपर्क मार्ग डूबे हुए हैं ऐसे में उन्हें नाव का सहारा लेकर गांव से बाहर निकलना पड रहा है वहीं गांव में रह रहे लोगों का कहना है कि घरों में पानी घुस जाने के कारण कपड़े गल्ला और जरुरत का सभी सामान डूब चुका है जिससे खाने पीने का संकट गहरा गया है लोग अपना घर बार छोड़कर कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं स्वछता की बात करे तो हर जगह पानी पानी होने के कारण बचे खुचे सूखे स्थानों पर लोग शौच करने को मजबूर हैं जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है खुशीराम पुत्र चेतराम निवासी चिरंजूपुरवा का घर पूरा का पूरा गंगा में समा चुका है अन्य लोगों ने भी कटान के डर से अपना आशियाना खुद ही तोड़ कर ईंटें निकाल रहें ताकि आने वाले समय में घर बनाने के लिए कुछ राहत मिल सके हालांकि अभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई भी बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था नहीं की गई हां इतना जरूर है जिले के आला अधिकारी बाढ़ का जायजा ले चुके हैं

बाइट——बाढ़ से प्रभावित लोग

रिपोर्ट आशीष सिंह
हरदोई उत्तर प्रदेश
मो-9415739512