महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। 

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, सुरेंद्र मेहरा, तारू जोशी, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन, परवेज सिद्धीकी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।