
Ingredients
- 1 किलो ताजा मटन
- 6 हरी मिर्च
- आधा कप धनिया की पत्ते बारीक कटी हुई
- 10 कश्मीरी मिर्च
- 2 इंच लम्बी दालचीनी
- 6 लहसुन
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- 4 कप प्याज बारीक कटे हुए
- 4 लौंग
- 6 इलायची
- 15 दाने काली मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटे हुए अदरक
- 2 चम्मच पुदीना की पत्ती
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- 1 कप दही
- नमक स्वादानुसार
Method
Step 1
सबसे पहले हरी मिर्च और धनिया की पत्ती को बारीक टुकड़ो में काट कर अलग रख ले. अब कश्मीरी मिर्च, दालचीनी, लहसुन और जीरा पाउडर को लेकर किसी मिक्सी या grinder में बारीक पिस ले और इसे अलग रख ले. साथ ही साथ 2 कप प्याज, 4 लौंग, 6 इलायची, 15 दाने काली मिर्च, अदरक, पुदीना की पत्ती और हल्दी पाउडर को मिक्सी या grinder के मदद से पिस ले और इसे भी एक अलग bowl में रख ले. दही को एक bowl में लेकर अच्छे से फेंट कर रख ले. ध्यान रखे की दही एकदम मुलायम हो जाए. अब 2 कप प्याज को पिस कर एक अलग bowl में रख ले.
Step 2
अब पैन को गैस पर मध्यम आंच पर रखे. इसमें घी डालकर गर्म करे और हरी मिर्च का तड़का लगा ले. जब यह गर्म हो जाए तब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भुन ले. फिर इसमें दोनों तरह के मसालों का पेस्ट डाले (जो हमने पेस्ट बनाकर पहले ही रख लिया था) और इसे चलाते हुए 4-5 मिनट तक खूब अच्छे से mix करते हुए भुने. जब यह भुन जाए तब इसमें दही डाल दे. मध्यम आंच पर दही को अच्छे से mix कर ले. इसे तब तक चलाये जब तक घी अलग नही हो जाता है.
Step 3
अब इसमें मटन को डालकर नमक अपने स्वाद के हिसाब से डाल दे. इसमें अपने पसंद के ग्रेवी के अनुसार पानी की मात्र भी डाल दे. इस मिक्सचर को अब pressure cooker में डाले और इसे 4 सीटी होने तक पकने दे. सीटी को खुद ही बंद होने दे और स्टीम से छेड़खानी बिलकुल ना करे. अब धनिया की पत्ती से serving bowl में सजाकर गर्मागर्म इसे सर्व करे