
Ingredients
- 200 ग्राम मशरुम
- 1 बड़ा प्याज कटा हुवा
- 5 छोटे आकार के प्याज
- 2 मध्यम आकार के टमाटर
- 1 inch अदरक
- 4 लहसुन की कलियाँ
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 चम्मच धनिया की पत्ती कटी हुई
- 2 चम्मच ताज़ी मलाई
- 1 चम्मच बटर
- 1 चम्मच शाबूत जीरा
- नमक स्वादानुसार
Method
Step 1
टमाटर को लहसुन और अदरक के साथ food processor या mixer में डालकर एकदम बारीक पेस्ट बनने तक पीस लेंगे फिर इसे किसी बर्तन में निकाल कर अलग रख लेंगे. अब मशरुम को अच्छे से धो कर अपने पसंद के टुकड़ो में काट कर तैयार कर लेंगे. बड़े प्याज को काट ले और छोटे प्याज को छील कर ready कर ले.
Step 2
अब एक कढ़ाही में बटर डालकर पिघलने दे फिर इसमें शाबूत जीरा डालकर तड़का लगाये. जैसे ही जीरा भून जाए इसमें बड़े कटे प्याज और छोटे खड़े छिले हुए प्याज को डाल ले और इसे बीच बीच में चलाते हुए भुने. जैसे ही प्याज भून कर golden brown color में आ जाये इसमें टमाटर, लहुसन और अदरक का तैयार पेस्ट मिलायेंगे. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलायेंगे और खूब अच्छे से एक बार mix कर लेंगे.
Step 3
पूरे mixture को खूब अच्छे से बीच बीच में चलाते हुए fry करे जब तक की टमाटर एकदम soft हो कर mixture में घुल ना जाए. अब इसमें कटे हुए मशरुम डालेंगे और gravy में mix करते हुए 2 मिनट तक fry कर लेंगे. अब इसे ढँक कर मशरुम को 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देंगे. इसमें अपने पसंद की gravy के अनुसार आप पानी मिला सकते है. आखिर में इसमें ताज़ी मलाई डालेंगे और तुरंत आंच को बिलकुल धीमा कर देंगे. इसे 2 मिनट तक mix करते हुए पकाएंगे और तुरंत आंच बंद कर देंगे. अब आखिर में कटी हुई धनिया की पत्ती से इसे garnish कर लेंगे. लीजिये तैयार है हमारा मशरुम दो प्याज़ा. इसे अपन पसंद के रोटी या चावल के साथ सर्व करेंगे.