
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले राहुल गांधी को यह बता देना चाहिए कि वो हिंदू हैं या कट्टर मुसलमान या इसाई हैं। ये बता दें कि सॉफ्ट हिन्दू राहुल जा रहे या कट्टरपंथी मुस्लिम वाले राहुल जा रहे हैं। जनेऊ और तिलक लेकर जाएं राहुल गांधी। इसके साथ ही ये भी बता दें कि वो मानसरोवर यात्रा ट्रैकिंग के लिए जा रहे या भगवान शिव का दर्शन करने। 
पीएम की हत्या की साजिश पर गिरिराज सिंह ने कहा कि साजिश रचनेवाले बुद्धिजीवियों की परिभाषा बदलें। तेजस्वी और राबड़ी देवी को बेल मिलने पर गिरीराज सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है आगे भी करेगा। यह बीजेपी और जदयू से जुड़ा मामला नहीं है बल्कि ये कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत उन्हें बेल मिली है। गिरिराज सिंह फ्लाइट से पटना पहुंचे और एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं। पटना के बाद वो अपने संसदीय क्षेत्र नवादा जाएंगे।