इस लड़की ने सोशल मीडिया पर ब्रेस्ट कैंसर नाम पर ठगे 22 लाख

हैदराबाद। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से 22 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान 22 साल की सामिया अब्दुल हमीद के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक सामिया ब्रेस्ट और ब्रेन कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए सोशल मीडिया में कैंपेन चलाकर पैसा जुटा रही थी. इसके लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के अलग-अलग देशों ने सामिया को डोनेशन दिया था.

पुलिस के मुताबिक सामिया साइंस में ग्रेजुएट है. उसने इस साल जनवरी में खुद के ब्रेन और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज का पैसे जुटाने के लिए ऑनलाइन कैंपेन चलाया था. इसके लिए उन्होंने ‘गो फंड सामिया’ नाम का फेसबुक पेज भी बनाया . दरअसल सामिया के पिता भी कैंसर पेशेंट थे. उनके इलाज के दौरान सामिया को कैंसर की बारीकियां पता चल गई. 

डॉक्टर का भी बनाया झूठी वीडियो

सामिया ने उसके पिता का इलाज  कर रहे डॉक्टर का एक वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में डॉक्टर उसके पिता की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में बता रहे थे. वीडियो में इलाज के लिए डॉक्टर क्राउड फंडिंग की अपील कर रहे थे. बाद में सामिया ने इस वीडियो को एडिट कर अपने फेसबुक पेज में डाल दिया था. इस अपील के वायरल होने के बाद उसके फेसबुक फ्रेंड्स ने स्टेट बैंक ऑफ हेदराबाद की गनफाउंडरी ब्रांच में कुल 22 लाख रुपए जमा किए.

ऐसे हुआ पर्दाफाश

सामिया की इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब एक डोनर उसका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचा. लेकिन उसे वहां इस नाम का कोई नहीं मिला. बंजारा हिल्स पुलिस ने पुष्टी की है कि कुछ डोनर और एक प्राइवेट हॉस्पिटल की शिकायत के बाद सामिया को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि हैदराबाद आने से पहले सामिया साउदी अरब की राजधानी रियाद में रह रही थी.