राजस्थान शिक्षा विभाग आज 5वीं क्लास का रिजल्ट किया जारी…
June 1, 2023, 2:31 PM
राजस्थान शिक्षा विभाग आज 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया। 5वीं के स्टूडेंट्स आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला दोपहर डेढ़ बजे बीकानेर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया।
राजस्थान शिक्षा विभाग इस बार भी आठवीं की तरह ही पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स को नंबर नहीं ग्रेड देगा। स्टूडेंट्स के कितने भी नंबर क्यों न हों, जितने मार्क्स के लिए जो ग्रेड निर्धारित किए गए हैं, वह ही मान्य होंगे।