
आज के समय में मॉर्डन लाइफ के सभी दीवाने हैं और सभी को मॉर्डन बनने का शौक है. बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को मॉर्डन होने का शौक है और सभी हर समय खूबसूरत, हॉट, बोल्ड और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं. ऐसे में बच्चों में आजकल यह सब ज्यादा देखा जा रहा है. आजकल बच्चे जल्द से जल्द बड़े होने के बारे में सोचते हैं उन्हें बड़े होने का बेसब्री से इंतज़ार है और बात की जाए लड़कियों की तो वह बचपन से ही स्टाइलिश होती जा रहीं हैं तो बड़े होने की बात तो बहुत दूर है. आजकल बचपन में ही लड़कियों को हॉटनेस का बुखार चढ़ गया है और जब उनका हाल अभी यह है तो बड़े होकर तो ना जाने क्या होगा. आजकल के बच्चे कम उम्र में ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाते हैं और उसके बाद वह काफी स्टाइलिश बनकर घूमते हैं ताकि वह आकर्षक और शानदार नजर आएं.

बच्चों में भी आजकल स्टाइलिश होने का खुमार हैं और इस वजह से आजकल छोटे से छोटे बच्चों में भी फैशन का जलवा है और आजकल छोटे बच्चे भी खुद को स्मार्ट दिखाने की होड़ कर रहे हैं. अब इसी होड़ में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानने के बाद आपको यकीन नहीं होगा. दरअसल हाल ही में चीन में विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल स्टाइल शो हुआ, जिसमे बड़ी उम्र की मॉडल्स के साथ ही छोटी उम्र की लड़कियों ने भी हिस्सा लिया और वह इस दौरान बिकिनी पहनकर रैम्प वाक करने आईं. आपको बता दें कि यह चाइल्ड मॉडल्स रैम्प वाक था जिसमे 5 साल की बच्चियों ने हिस्सा लिया था और इस रैम्प वाक ने सभी को हैरानी में डाल दिया. यहाँ पर 5 साल की लड़कियों ने बिकिनी और अंडरवियर में रैम्प वाक किया जो किसी को बहुत पसंद आया तो किसी को बिलकुल नहीं.
बहस का विषय – बहुत से लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि ऐसे बच्चों को बिकिनी और अंडरवियर फ़नकार रैम्प वाक करवाना गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए. किसी ने कहा है कि यह बच्चियों कि सेक्सुअलिटी को दर्शाने का तरीका है. यहाँ जानबूझकर बच्चियों की सेक्सुअलिटी को दर्शाया जा रहा है. ऐसे नहीं करना चाहिए और भी बहुत कुछ. दुनिया में ऐसे कारनामे भले ही कहीं भी हों लेकिन असर तो सभी पर पड़ता है.
बाल शोषण – बच्चियों के शोषण की घटनाओं की बात की जाए तो वह भी आजकल लगातार बढ़ रहीं हैं. आजकल ऐसी घटनाओं को बहुत ही ज्यादा देखा जा रहा है और उसकी एक वजह चीन में हुआ यह फैशन शो भी है. इस फैशन शो में बच्चियों को बिकिनी पहनाना उन्हें अंडरवियर पहनकर रैम्प वाक करवाना बहुत भद्दा है. ऐसे रैम्प वाक के नतीजे बहुत गंभीर हो सकते हैं क्योंकि ऐसे रैम्प वाक की वजह से ही यौन शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं. भले ही यह फैशन शो दुनिया के किसी भी कोने में हुआ हो लेकिन इसकी खबर सभी तक जा रही है और उसके बाद इसके नतीजे के लिए सबको तैयार रहना होगा क्योंकि यह घटना एक तरह से बच्चियों के साथ होने वाले यौन शोषण को बढ़ावा दे रहीं हैं.
क्या सही है और क्या गलत – अब यह सही है या गलत यह हम तय तो नहीं कर सकते हैं लेकिन फिर भी आप हमे कमेंट्स में जरूर बताएं कि क्या है आपकी राय..?