दिल्ली सरकार ने अब लोगों की सुविधा के लिए एक ही क्लिक में सभी सेवाएं और जानकारियां उपलब्ध करवा रही..
April 25, 2023, 3:55 PM
दिल्ली के लोगों की सहूलियत के लिए जैसे केजरीवाल सरकार पहले सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी योजना लाई थी उसी तरह दिल्लीवालों की सुविधा के लिए अब सभी सरकारी सेवाएं और जानकारियां एक क्लिक में मिलेंगी जिसके लिए 180 नई वेबसाइट का शुभारंभ हुआ है।
दिल्लीवालों को अब सरकारी सेवाओं और जानकारियों के लिए न ही दर-दर भटकना पड़ेगा और न ही कई वेबसाइट्स की खाक छाननी पड़ेगी। दिल्ली सरकार ने अब लोगों की सुविधा के लिए एक ही क्लिक में सभी सेवाएं और जानकारियां उपलब्ध करा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 180 नई वेबसाइट का शुभारंभ किया है।