
बॉलीवुड के क्यूट और हैंडसम एक्टर इमरान हाश्मी ने पहले भले ही काफी किसिंग सीन दिए हों लेकिन फिर भी उनकी छवि आज बॉलीवुड में अच्छी बनी हुई है. इसके अलावा इमरान अपनी आने वाली फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं जिसका लोगो हाल ही में सामने आया है. इस लोगों को ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे आप भी यहां देख सकते हैं. इसके अलावा बता दें इमरान काफी लम्बे समय बाद फिल्म में नज़र आने वाले हैं.
इमरान हाश्मी की आने वाली फिल्म ‘चीट इंडिया’ है जिसका लोगो इमरान ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है और इसी बीच ये लोगो सामने आया है. इस लोगों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है ‘नक़ल में ही अकल है..मानते हैं की नहीं ?’ फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी और ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी. यह फिल्म भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बनाई गई है और खास बात ये है कि इमरान हाश्मी के होम प्रोडक्शन की ये पहली फिल्म है.
‘चीट इंडिया’ की कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम को दर्शाती है जो शिक्षा के नाम पर गलत काम करते हैं. इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं जिन्होंने विद्या बालन की फिल्म ‘तुमारी सुलु’ पर भी काम किया था. देखा गया है इमरान की फिल्में कुछ खास हिट नही होती लेकिन उनके गाने हमेशा ही हिट होते हैं जो फिल्म की कमी को पूरा कर देते हैं.