कर्ज से मुक्ति के लिए इस महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय…
February 17, 2023, 3:20 PM
महाशिवरात्रि का पावन कल 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन शनि प्रदोष व्रत के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित माना गया है और महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा पाने का अद्भुत संयोग बन रहा है। जानें महाशिवरात्रि पर किन उपायों को करने से घर में संपन्नता-
. शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाल केसर से शिव जी का तिलक करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
2. शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से मन की शुद्धि होती है और तामसी प्रवतियों से मुक्ति हो जाती हैं।
3. शिवलिंग पर दही भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति आती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
4. शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग का घी से अभिषेक करने से व्यक्ति बलवान बनता है।
5. शिवलिंग पर चंदन अवश्य लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से इंसान को आकर्षक रूप मिलता है और जीवन में मान, सम्मान और ख्याति की कभी कमी नहीं आती।
6. शिवलिंग पर शहद भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से वाणि में मधुरता आती है और दिल में परोपकार की भावना जागती है।
7. शिवलिंग पर भांग भी अर्पित की जाती है। भगवान शिव को भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से जातक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
8. शिवलिंग पर चीनी चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से घर में कभी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होती।