
राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राज्य में सूचना सहायक के पदों पर भर्ती निकली है। यह वैकेंसी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना सहायक के 2730 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2023 है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां
- राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी- 16 जनवरी, 2023
- राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू- 26 जनवरी, 2023
- राजस्थान सूचना सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 25 फरवरी,2023