
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जर्मनी पहुंच गए हैं. वह यहां छात्रों और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे. इस दौरे पर उनका पहला संवाद रात साढ़े नौ बजे होगा. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष आज जर्मनी के हैमबर्ग में रहेंगे. वह बूसेरियस समर स्कूल में लोगों के साथ रूबरू होंगे. जर्मनी में राहुल गांधी व्यापारियों, राजनेताओं, एकेडमिक्स और एनआरआई से भी मिलेंगे.