देश इस साल 26 जनवरी, 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसी दिन 1950 को संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। कर्तव्य पथ पर परेड की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया था। यह पहला मौका है जब यहां गणतंत्र दिवस की परेड होगी।
गणतंत्र दिवस की परेड में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत आम और खास लोग शामिल होते हैं। साथ ही अन्य राष्ट्रों से अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है। केंद्र सरकार किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को भी आमंत्रित करती है। भारत के इस शौर्य और पराक्रम के पल का साक्षी बनने के लिए प्रत्येक वर्ष राजपथ से लेकर लाल किले तक लाखों लोगों की भीड़ जुटती है।