मसाएब सुन कर ज़ारो क़तार रोए अज़ादार, पट्टीशाह में अकीदत से निकाला गया जनाबे मुस्लिम का ताबूत

मसाएब सुन कर ज़ारो क़तार रोए अज़ादार
पट्टीशाह में अकीदत से निकाला गया जनाबे मुस्लिम का ताबूत

फतेहपुर जिले के पट्टीशाह गांव में इमाम हुसैन के चचा ज़ाद भाई जनाबे मुस्लिम की याद में ताबूत निकाला गया। ताबूत में सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इमाम हुसैन के चचेरे भाई मुस्लिम बिन अक़ील की याद में नौहा ख्वानी और सीनाज़नीं की। ताबूत में शिरकत करने के लिए फतेहपुर की अंजुमन अब्बासिया, रायबरेली जिले के मीरापुर की अंजुमन के अलावा आसपास की तमाम अंजुमनों ने शिरकत की। ताबूत उठाये जाने से पहले मजलिस का आयोजन किया गया जिसे मौलाना मनाज़िर अख्तर ने खिताब किया। इमाम हुसैन के चचेरे भाई मुस्लिम बिन अकील के मसाइल सुनकर अज़ादार ज़ारों क़तार रोने लगे।

ग्राम प्रधान शाहिद रज़ा ने बताया कि इमाम हुसैन के चचेरे भाई मुस्लिम बिन अकील की याद में यह जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस को निकालते हुए 100 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। उन्होंने बताया कि इस जुलूस में इलाके के तमाम मुसलमान शिरकत करते हैं और इमाम हुसैन के भाई का ग़म मनाते हैं। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।