हज़रतगंज थाना प्रभारी आंनद शाही ने फिर एक बार दिखाया अपना उग्र रूप

ब्रेकिंग न्यूज़

एंकर – सूबे की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिधू के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त कर रहे थे तभी पुलिस ने अपना आपा छोड़ कार्यकर्ताओ पर भांजी जम के लाठिया।

विओ – आपको बता दे की हाँलि में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण में पहुंचने और वहां के सेना प्रमुख को गले लगाने के बाद विवादों में घिरे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ गया है जिसको लेकर  लखनऊ के हजरतगंज में बीजेपी युवा कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सिद्धू का पुतला भी फूंका। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी।

विओ – वही प्रदर्शन कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कहा कि आर्मी चीफ को गले लगाने के मामले में राहुल गांधी सरकार से उन्हें तत्काल बर्खास्त करें नहीं तो यह प्रदर्शन लगातार पूरे देश में चलता रहेगा।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने और वहां के सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे थे । जिसमें मंगलवार की शाम को भाजपा के युवा मोर्चा ने सैकड़ों की तादाद में आकर हजरतगंज चैराहे पर सिद्धू का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिसको काबू करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। आपको बता दे इसकी सूचना विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक को लगी और वो तत्काल ही अपने कार्यकर्ताओं को देखने सिविल अस्पताल पहुँचे।