
एंकर –अलीगढ़ पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अटल प्रेरणाओं से प्रेरित हुए युवाओं द्वारा निकाली गई अटल शोक पैदल यात्रा, मैनपुरी से दिल्ली के राजघाट तक पैदल चलकर देंगे श्रद्धांजलि, अटल शोक पैदल यात्रा में दिखी हिंदू मुस्लिम की एकता।
वीओ –पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में AIIMS में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जिसके बाद पूरा देश शोकाकुल हो गया और हर व्यक्ति ने अपने अपने तरीके से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की,,,, ऐसा ही एक नजारा अलीगढ़ में उस वक्त देखने को मिला जब एक टोली अपने आगे हाथों में एक बड़ा सा बैनर लेकर चल रहे थे, उस बैनर पर अटल बिहारी बाजपेई का फोटो भी था और उसके ऊपर सबसे पहली लाइन लिखी हुई थी अटल शोक पैदल यात्रा ,,,,,,,बैनर पूरा BJP के रंग में रंगा हुआ था, लेकिन इस टोली को धर्म से जोड़ा जाए तो हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक,,,,, इस टोली में नजर आ रहा था, क्योंकि टोली में चल रही युवकों में कुछ ने भगवा रंग का कपड़ा सिर पर लपेटे हुए था तो वहीं किसी ने अपने मुस्लिम धर्म की टोपी लगा रखी थी, टोली में चल रहे युवकों से जब जानकारी की गई तो उन्होंने बताया उनकी मैनपुरी जनपद के ग्राम अकबरपुर औंछा से कुछ युवाओं की टोली अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पैदल ही दिल्ली के राजघाट तक जाने के लिये जिलाधिकारी महोदय से परमिशन लेने के बाद अपनी पैदल यात्रा लेकर निकले, उनका कहना था कि वह अटल जी की प्रेरणाओं से काफी प्रेरित हैं, और जो बलिदान अटल जी ने देश के लिए दिये हैं उससे सभी को प्रेरणा मिलती है, और इसी लिए सभी साथियों ने मिलकर फैसला किया कि वह अटल जी को अपने जीवन के कुछ दिन देकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देंगे, जिसके लिए वह दिल्ली जा रहे हैं, इतना ही नहीं इनमें शामिल एक युवक ने अपनी पत्नी की तबियत बिगड़ जाने के बावजूद भी उसे हॉस्पिटल में एडमिट करा कर इस अटल शोक पैदल यात्रा को सफल बनाकर ही घर लौटने की बात कही, चाहे फिर कितनी भी तबियत किसी की बिगड़ जाए।
बाइट –संदीप कठेरिया
बाइट –अफ़रोस अली खान
बाइट –संजीव मिश्रा