
एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने आज आगामी त्यौहारों (ईद-उल-अजहा, जन्माष्टमी) को दृष्टिगत रखते हुए थाना कैसरबाग, थाना नाका, थाना बाजारखाला, थाना चौक, थाना सआदतगंज व थाना अमीनाबाद का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गये।
1:- समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों पर पड़ने वाले मंदिरों/मस्जिदों की प्रातः चेकिंग करेंगे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। थानों पर आये शिकायती आगन्तुको के शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु भी सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षको को एसएसपी ने निर्देशित किया।
2:- एसएसपी ने थानों पर रखे अभिलेख, त्यौहार रजिस्टर, रजिस्टर नंबर 4, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, मफरुर रजिस्टर आदि अभिलेखों को गहनता से चेक किया तथा त्योहारों के मद्देनजर पूर्व के विवादों की जानकारी ली व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना होने के संबंध में थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को भी निर्देश दिया।
3:- एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी कलस्टर मोबाइल व क्यूआरटी मोबाइल का मुआयना किया तथा बैंक ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक/आरक्षियों से फोन पर वार्ता कर उनकी लोकेशन का पता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
4:- एसएसपी ने थाने पर मौजूद बीट आरक्षी से वार्ता कर उनके बीट के बारे में जानकारी लेते हुए यह भी कहा कि बीट प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रत्येक आरक्षी अपनी-अपनी बीट पर जायेगा तथा बीट पर महत्वपूर्ण व संवेदनशील सूचनाओं को एकत्रित कर तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को बतायेंगे। जिससे किसी भी सूचना पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की जा सके।।
5:- एसएसपी ने बीट क्षेत्र में गणमान्य व्यक्ति कौन-कौन है, के बारे में जानकारी ली और बीट स्तर को भी परखा तथा यह भी निर्देश दिये कि अपनी-अपनी बीट पर जाकर आम जनता से वार्ता करें।।
6:- एसएसपी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सम्बन्ध में बनाई गई बुकलेट के बारे में प्रभारी निरीक्षको से पूछताछ की।एसएसपी ने पूंछा कि उनके क्षेत्र के सम्बन्ध में बुकलेट में दिये गये दिशा निर्देशो की जानकारी है अथवा नहीं है, साथ ही थाना क्षेत्रों में लगाई गई विभिन्न ड्यूटियों की चेकिंग हेतु प्रत्येक थाने में एक चेकिंग अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो कि संबंधित थाना क्षेत्र में लगाई गई, विभिन्न ड्यूटी जैसे पिकेट, मोबाइल इत्यादि ड्यूटी की आकस्मिक चेकिंग करेंगे तथा कर्मचारियों की उपस्थित व उनके द्वारा की जा रही ड्यिूटी की गुणवत्ता परखेंगे।।
7:- आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी ने पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की तथा आगामी त्यौहार के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।।